Doubtnut Promotions Sticky

काँटेदार व चिपचिपे पराग कण और बड़े आकर्षक रूप से रंगीन पुष्प निम्न के साथ सम्बद्ध होते हैं-

A

जल परागण

B

कीट परागण

C

पक्षी परागण

D

वायु परागण।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


कीट परागण कीटों के माध्यम से सम्पन्न किया जाता है। कीट परागित पुष्प चमकीले (चटकीले) रंग के और सुगंधित होते हैं, जो कीटों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उनके पराग कण चिपचिपे या काँटेदार होते हैं इसलिये परागित करने वालों के शरीर से आसानी से चिपक जाते हैं। जब कीट पुष्पों पर भ्रमण करते हैं, उनका शरीर पराग कणों से धूसरित हो जाता है, और जब वे उड़ते हैं व दूसरे पुष्पों पर भ्रमण करते हैं तब वे उनके वर्तिकाग्र पर उन्हें झाड़ देते हैं। वर्तिकाग्र चिपचिपे होने के कारण एक ही बार में कीटों के शरीर से पराग कणों को ग्रहण कर लेता है। इस प्रकार पर परागण सम्पन्न होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions