Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः पराग कण का बाह्यचोल स्पोरोपोलेनिन्स का बना होता है, जो उच्च तापक्रमों, सान्द्र अम्लों या क्षारों तथा एन्जाइमेटिक निम्नीकरण के लिये प्रतिरोधी होता है।
तर्कः स्पोरोपोलेनिन्स जनन छिद्रों के क्षेत्र में अनुपस्थित होता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


एक पराग कण की भित्ति दो परतों की बनी होती है- बाहरी - बाह्यचोल और भीतरी अन्त:चोल। बाह्यचोल बाहरी सख्त परत है जो स्पोरोपोलेनिन की बनी होती है। स्पोरापोलेनिन एक ज्ञात सबसे अधिक प्रतिरोधी कार्बनिक पदार्थ है। यह उच्च तापक्रम, सान्द्र अम्लों या क्षारों को सहन कर सकता है और एंजाइमों द्वारा निम्नीकृत नहीं होता है। स्पोरापोलेनिन की उपस्थिति के कारण पराग कण जीवाश्मों के रूप में अच्छी तरह से संरक्षित रहते हैं। कुछ निश्चित स्थानों पर एक्जाइन पतली या अनुपस्थित होती है, इन क्षेत्रों पर अन्त:चोल मोटा होता है या कैलोज का जमाव होता है। ये जनन छिद्र (यदि गोलाकार) या जननीय खाँचें (यदि लम्बे) कहलाते हैं। स्पोरोपोलेनिन जनन छिद्रों या जननीय खाँचों में अनुपस्थित होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions