Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: नर युग्मकोद्भिद् की केवल परागण पूर्व वृद्धि लघुबीजाणुधानी के अन्दर होती है जबकि शेष वृद्धि मादा प्रजनन अंगों पर होती है।
तर्कः मादा युग्मकोद्भिद् की सम्पूर्ण वृद्धि गुरुबीजाणुधानी के अन्दर होती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


पराग कण या लघुबीजाणु नर युग्मकोद्भिद् की प्रथम कोशिका है और अपरिपक्व नर युग्मकोद्भिद् का प्रतिनिधित्व करता है। नर युग्मकोद्भिद् का विकास पूर्वकालिक (प्रिकोशियस) अर्थात् लघुबीजाणुधानी या भ्रूणकोश के अन्दर ही आरम्भ हो जाता है। पराग कण दो या तीन कोशिकीय अवस्था पर निकलने या गिरने लगते हैं। स्वतंत्र पराग कण परागण के माध्यम से अण्डप (अर्थात् वर्तिकाग्र) की ग्राही सतह पर स्थानान्तरित होते हैं। पराग कण की शेष वृद्धि मादा प्रजनन अंगों पर सम्पन्न होती है। मादा युग्मकोद्भिद् या भ्रूणकोश, एक अण्डाकार बहुकोशिकीय अगुणित रचना है जो बीजाण्ड के माइक्रोपाइलर सिरे की ओर बीजाण्डकाय में स्थित होती है (या अध्यावरणीय गुरुबीजाणुधानी)। मादा युग्मकोद्भिद् का सम्पूर्ण विकास गुरुबीजाणुधानी के अन्दर होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions