Doubtnut Promotions Sticky

शब्द "सक्षम (Competent)" से आशय है

A

कोशिकाओं के मध्य प्रतियोगिता बढ़ाना

B

कोशिका को DNA के लिए अपारगम्य बनाना

C

बैक्टीरियल कोशिका में DNA के प्रवेश करने की दक्षता को कोशिका भित्ति में छिद्र उत्पन्न करके बढ़ाना

D

द्विसंयोजी धनायनों के लिए कोशिकाओं को पारगम्य बनाना।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


रूपान्तरण वह प्रक्रिया है जिसमें किसी कोशिका द्वारा नग्न DNA को उसके वातावरण से ग्रहण करके स्वयं के गुणसूत्र के साथ जोड़ लिया जाता है तथा अंततः उस DNA द्वारा नियंत्रित लक्षणों की अभिव्यक्ति की जाती है। चूंकि DNA एक जलस्नेही अणु है अत: यह झिल्ली द्वारा नहीं गुजर सकता। अत: बैक्टिीरियल कोशिका को DNA ग्रहण करने योग्य बनाना आवश्यक है। इसके लिए उन्हें विशिष्ट सांद्रता के द्विसंयोजी धनायनों वाले घोल, जैसे कैल्शियम (Ca2+) से उपचारित कराया जाता है। यह कोशिका झिल्ली के छिद्रों द्वारा DNA के अंदर जाने की क्षमता को बढ़ा देता है। इसके बाद को इन कोशिकाओं को बर्फ पर रिकॉम्बीनेन्ट DNA के साथ रखा जाता है, फिर इन्हें 42C पर रखकर ताप चटका (Heat Shock) देते हैं और उन्हें दोबारा बर्फ पर रखते हैं। यह बैक्टीरिया को रिकाम्बीनेन्ट DNA ग्रहण करने के लिए सक्षम बनाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions