Doubtnut Promotions Sticky

रिकॉम्बीनंट DNA अणु के निर्माण में निम्न में से किसकी आवश्यकता नहीं होती है?

A

रेस्ट्रिक्शन एण्डोन्यूक्लिएज

B

DNA लाइगेज

C

DNA खण्ड

D

E. coli

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


रिकाम्बीनेंट DNA निर्मित करने के लिए निम्न पदों का अनुसरण करना होता है
- जन्तु, पादप और कवक कोशिका के लिए क्रमशः लाइसोजाइम, सेल्युलेज और काइटीनेज एन्जाइम का उपयोग करके अनुवांशिक पदार्थ का पृथक्करण किया जाता है।
- शुद्ध किये गए DNA को रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम द्वारा विशिष्ट स्थलों पर काटा जाता है।
- एगरोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस द्वारा DNA खण्डों को अलग किया जाता है और वांछित जीन या खण्ड का PCR द्वारा प्रवर्धन किया जाता है।
- स्रोत DNA और वाहक DNA को विशिष्ट रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम द्वारा काटने के बाद स्रोत DNA से प्राप्त जीन और वाहक DNA को लाइगेज एन्जाइम द्वारा आपस में जोड़ दिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप rDNA या हाइब्रिड DNA या काइमेरिक DNA का निर्माण होता है।
- RDT का अंतिम लक्ष्य वांछित प्रोटीन का उत्पादन करना है। बाहय जीन अनुकूल परिस्थितियों में अभिव्यक्त होता है। बडे स्तर पर उत्पादन करने के लिए संवर्धन विधियों का उपयोग किया जाता है। अत: rDNA अणु के निर्माण के लिए E. coli की आवश्यकता नहीं होती।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions