Doubtnut Promotions Sticky

बैक्टीरियल रूपान्तरण में “ताप-चटका" (Heat Shock) विधि का महत्त्व इसको सुगम बनाना है

A

DNA को कोशिका भित्ति के साथ जोड़ने में

B

झिल्ली में उपस्थित ट्रांसपोर्ट प्रोटीन्स द्वारा DNA के अंतर्ग्रहण

C

बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति में उपस्थित अस्थायी छिद्रों द्वारा DNA के अंतर्ग्रहण में

D

एन्टीबायोटिक प्रतिरोधी जीन्स की अभिव्यक्ति में।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


रूपान्तरण वह प्रक्रिया है जिसमें कोशिका उसके वातावरण से नग्न DNA को ग्रहण करती है और स्वयं के गुणसूत्र के साथ जोड़कर अंततः आने वाले DNA के लक्षणों की अभिव्यक्ति करती है। चूंकि DNA एक जलस्नेही अणु है, यह झिल्ली द्वारा नहीं गुजर सकता। अतः बैक्टीरियल कोशिका को DNA ग्रहण करने योग्य बनाना आवश्यक है। इसके लिए उन्हें विशिष्ट सांद्रता के द्विसंयोजी धनायनों वाले घोल, जैसे कैल्शियम (Ca2+) से उपचारित कराया जाता है। यह कोशिका झिल्ली के छिद्रों द्वारा DNA के अंदर जाने की क्षमता को बढ़ा देता है। इसके बाद को इन कोशिकाओं को बर्फ पर रिकॉम्बीनेन्ट DNA के साथ रखा जाता है। इसके बाद इन्हें 42C पर रखकर ताप चटका (Heat Shock) देते हैं और फिर उन्हें दोबारा बर्फ पर रखते हैं। यह बैक्टीरिया को रिकाम्बीनेन्ट DNA ग्रहण करने के लिए सक्षम बनाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions