Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले बाहरी कारक हैं- पत्तियों की संख्या, आकार, आयु एवं विन्यास, मीजोफिल कोशिकाएं एवं क्लोरोप्लास्ट तथा क्लोरोफिल की मात्रा।
तर्क: प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले आंतरिक कारक हैं-सूर्य के प्रकाश की उपलब्धता, तापमान, CO2 सान्द्रता एवं जल।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


प्रकाश संश्लेषण की क्रिया अनेक आंतरिक (पादप) एवं वाह्य कारकों द्वारा प्रभावित होती है। पादप कारकों में पत्तियों की संख्या, आकार, आयु एवं विन्यास, मीजोफिल कोशिकाएँ एवं क्लोरोप्लास्ट, आंतरिक CO2 सान्द्रता तथा क्लोरोफिल की मात्रा शामिल होते हैं। पादप या आंतरिक कारक अनुवांशिक प्रवृत्ति एवं पौधे की वृद्धि पर निर्भर करते हैं। बाहरी कारकों में शामिल हैं - सूर्य का प्रकाश, तापमान, CO2 की सान्द्रता तथा जल। जब पौधा प्रकाश संश्लेषण करता है, ये सभी कारक एक-साथ इसकी दर को प्रभावित करते हैं। 1

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions