Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः अप्रकाशी अभिक्रियाएँ प्रकाश संश्लेषण की जैव संश्लेषी प्रावस्था कहलाती है।
तर्कः अप्रकाशी अभिक्रियाएँ प्रकाश की उपस्थिति पर सीधे निर्भर नहीं करतीं, लेकिन प्रकाश अभिक्रिया के उत्पादों, जैसे- ATP एवं NADPH पर निर्भर होती हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


प्रकाश संश्लेषण दो प्रावस्थाओं में होता है : प्रकाश रासायनिक एवं जैव संश्लेषी। प्रकाश रासायनिक प्रावस्था को प्रकाश या हिल अभिक्रिया भी कहते हैं। जैव संश्लेषी प्रावस्था को अप्रकाशी या ब्लैकमैन अभिक्रिया भी कहते हैं। अप्रकाशी अभिक्रिया CO2 के कार्बोहाइड्रेट्स में स्वांगीकरण को उत्प्रेरित करती है। यह क्लोरोप्लास्ट के स्ट्रोमा या मेट्रिक्स में होती है। इन अभिक्रियों को सीधे प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि ये प्रकाश अभिक्रिया के दौरान उत्पन्न स्वांगीकरण शक्ति (ATP एवं NADPH) पर निर्भर करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions