Doubtnut Promotions Sticky

एक अंतरिक्षयात्री अंतरातारकीय आकाश में 100 मीटर प्रति सेकण्ड2 की एक समान दर से त्वरित अपने अंतरिक्षयान से दुर्घटनावश बाहर फेंक दिया जाता है। जिस क्षण अंतरिक्षयात्री को अंतरिक्ष यान से बाहर फेंका जाता है, उसके तुरंत बाद अंतरिक्षयात्री का त्वरण क्या होगा? (यह मानते हुए कि यात्री पर गुरुत्वाकर्षण बल डालने के लिए उसके आसपास कोई भी तारे नहीं)?

A

शून्य

B

10 मीटर/सेकण्ड2

C

50 मीटर/सेकण्ड2

D

100 मीटर/सेकण्ड2

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


चूँकि उस पर गुरुत्वाकर्षण बल डालने के लिए आसपास कोई भी तारे नहीं हैं तथा छोटा अंतरिक्ष यान उस पर नगण्य गुरुत्वाकर्षण बल डालता है, इसलिए अंतरिक्षयात्री पर कार्यशील कुल बल, जब वह यान से बाहर होता है, शून्य होता है। गति के प्रथम नियम के अनुसार, अंतरिक्षयात्री का त्वरण शून्य होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions