Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में से कोशिका चक्र का सही क्रम कौन सा है?

A

G 2 M G 1 S

B

S G 2 M G 1

C

G 1 S G 2 M

D

M G 1 S G 2

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


कोशिका चक्र अंतरावस्था से प्रारंभ होता है। अंतरावस्था कोशिका चक्र की वह प्रावस्था है जिसके दौरान कोशिका और उसका केन्द्रक विभाजन के लिए तैयार होता है। इसमें तीन अवस्थाएँ G 1 , S और G 2 होती हैं। G 1 प्रावस्था, अंतरावस्था की सबसे लंबी अवस्था होती है। इसे प्रथम वृद्धि प्रावस्था या पश्च सूत्री अंतराल प्रावस्था भी कहते हैं। कोशिका और उसके केन्द्रक दोनों में वृद्धि होती है। इसमें RNA, प्रोटीन्स, न्यूक्लियोटाइड्स, हिस्टोन्स के लिए अमीनो अम्लों और उच्च ऊर्जा यौगिकों का निर्माण होता है। S-प्रावस्था में DNA प्रतिकृतिकरण द्वारा DNA की गात्रा दुगुनी हो जाती है। G 2 -प्रावरथा में RNA और प्रोटीन्स का संश्लेषण बढ़ जाता है। कोशिका अंगकों और उनके अग्रगामियों (Precursors) का गुणन होता है। कोशिका आकार में बढ़ती है। G 2 प्रावस्था को द्वितीयक वृद्धि प्रावस्था या पूर्व सूत्री विभाजन अंतराल प्रावस्था भी कहते हैं। M-प्रावस्था कोशिका चक्र की अंतिम प्रावस्था है, जिसमें वास्तविक विभाजन होता है। इसमें कैरियोकायनेसिस (केन्द्रक का विभाजन) एवं साइटोकाइनेसिस (कोशिका द्रव्य का विभाजन) होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions