Doubtnut Promotions Sticky

दिये गए चित्र में एक विकासशील यूकैरीयोट में होने वाली DNA की मात्रा के परिवर्तन को दर्शाया गया है। यहाँ तीर का चिन्ह क्या इंगित करता है?
दिये गए चित्र में एक विकासशील यूकैरीयोट में होने वाली DNA की मात्रा के परिवर्तन को दर्शाया गया है। यहाँ तीर का चिन्ह क्या इंगित करता है?

A

प्रथम अर्द्धसूत्री एनाफेज

B

द्वितीय अर्द्धसूत्री एनाफेज

C

समसूत्री एनाफेज

D

समसूत्री टीलोफेज

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


दिगे गरी आरेख में युरियोटिक कोशिकाओं में उपस्थित DNA की मात्रा में होने वाले परिवर्तन को दर्शाया गया है। गुणसूत्रों का अगुणित सेट 1C युग्मकों में पाया जाता है, जो कि विपरीत लिंग के युग्मक के साथ निषेचन द्वारा गुणसूत्रों के द्विगुणित सेट (2C) को अर्जित कर लेता है और भ्रूण में बदल जाता है। भ्रूण (Embryo) बार बार समसूत्रण करके विकास एवं वृद्धि द्वारा द्विगुणित जीव का निर्माण करता है। लैंगिक जनन में, युग्मकों का निर्माण अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा होता है जिसमें प्रारंभ में DNA की आरंभिक मात्रा (2C) बढ़कर S- फेज में 4C हो जाती है। यह प्रथम अर्द्धसूत्रण में घटकर 2C रह जाती है और दो पुत्री कोशिकाओं में बंट जाती है। इस दौरान पुत्री कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या कम होकर आधी अर्थात् 2n से n रह जाती है। द्वितीय अर्द्धसूत्रण के दौरान, DNA का पुनः दो बराबर भागों में विभाजन हो जाता है और दो नई पुत्री कोशिकाओं का निर्माण होता है। द्वितीय अर्द्धसूत्री विभाजन समविभाजन होता है, अत: इनमें गुणसूत्रों की संख्या बराबर बनी रहती है, जैसे की अर्द्धसूत्री विभाजन-1 के बाद बनी कोशिकाओं में थी। अत: अर्द्धसूत्री विभाजन-II के अंत में, बनने वाली चार पुत्री कोशिकाओं के सेट में प्रत्येक गुणसूत्र की एक प्रति (कॉपी) होती है (1C), ना कि दो।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions