Doubtnut Promotions Sticky

कथन :- बहुत छोटे जीव कदाचित ही ध्रुवीय क्षैत्रो में पाये जाते है।
कारण :- छोटे जन्तुओं में अपने आयतन की अपेक्षा अधिक पृष्ठीय क्षेत्रफल होता है, जब बाहर सर्दी होती है तो वे शीघ्र शरीर की ऊष्मा की हानि कर देने की प्रवृत्ति रखते है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


ताप नियमन अनेक जीवों में ऊर्जात्मक रूप से एक अपव्ययी प्रक्रिया है | ऊष्मा की हानि या ऊष्मा का लाभ सतही क्षेत्र का फलन होता है | छोटे आकार वाले प्राणियों (जैसे छछुदर, हमिंग बर्ड्स आदि) में उनके आयतन की अपेक्षा वृहद सतही क्षेत्र होता है, वे तब अपने शरीर से ऊष्मा का क्षय बहुत तेजी के साथ करते हैं जब बाहर बहुत ठण्ड होती है, इस प्रकार से उन्हें उपापचय के माध्यम से शारीरिक ऊष्मा उत्पन्न करने के लिए अधिक ऊजा खर्च करने की आवश्यकता होती है | इसी कारण से ध्रुवीय क्षेत्रों में बहुत छोटे प्राणी दुर्लभता से पाये जाते हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions