Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन : गहरे जलाशय में, विभिन्न गहराइयों पर जल के तापमान में परिवर्तन के परिणामस्वरूप थर्मल स्ट्रेटीफिकेशन होता है |
तर्क : समशीतोष्ण झीलों में, शरद ऋतु के जल शीतलीकरण तथा वसंत ऋतु में इसके गर्म हो जाने के कारण वर्ष में दो बार पोषक तत्वों एवं ऑक्सीजन का चक्रीयकरण होता है |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


गहरे पानी के जलस्रोतों में, विभिन्न गहराइयों पर जल के तापमान में अन्तर के कारण तापीय स्तरीकरण होता है | तीन प्रकार के तापीय स्ट्रेटा होते हैं - एपिलिम्निऑन (जल का ऊपरी स्तर) मेटालिम्निऑन (जल का मध्य स्तर) एवं हाइपोलिम्निऑन (जल का निचला स्तर) | गर्मियों के दौरान, सतही जल का तापमान उच्च होता है तथा यह अपेक्षाकृत ठण्डे हाइपोलिम्निऑन क्षेत्र से एक थर्मोक्लाइन द्वारा पृथक्कृत रहता है | सर्दियों के दौरान, जल की सतह का तापमान समशीतोष्ण झील में हिमांक तापमान पर रहता है जबकि झील के हाइपोलिम्निऑन स्तर में तापमान लगभग 4C होता है | समशीतोष्ण झीलों में, पतझड़ के दौरान सतही जल का शीतलन तथा वसन्त ऋतु के दौरान इसके गर्म होने से वर्ष में दो बार पोषक तत्वों एवं ऑक्सीजन का चक्रीयकरण होता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions