Doubtnut Promotions Sticky

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

Text Solution
Verified by Experts

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति वर्ष 2004 में घोषित की गयी। इसकी प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं- किशोर-किशोरियों को असुरक्षित यौन संबंधों के कुप्रभावों/कुपरिणामों के बारे में जागरूक करना। गर्भनिरोधक सेवाओं को पहुँच और खरीद के दायरे के भीतर रखना। खाद्य संपूरक को पोषणिक सेवाएँ उपलब्ध कराना। बाल विवाह को रोकने के कानून को और अधिक कारगर बनाना।शिक्षा और स्वास्थ्य की शिक्षा का प्रचार एवं प्रसार करना। किशोर-किशोरियों की पहचान जनसंख्या के उस भाग के रूप में करें जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इनकी पोषणिक आवश्यकताओं की ओर ध्यान देना।। अवांछित गर्भधारण तथा यौन संबंधों से होने वाली बीमारियों से किशोर-किशोरियों की सुरक्षा करना। किशोर-किशोरियों की अन्य आवश्यकताओं के प्रति विशेष ध्यान देना।

|