Doubtnut Promotions Sticky

विषम जलवायु से क्या अभिप्राय है? भारत में विषम जलवायु वाले दो स्थानों के नाम लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

किसी देश अथवा क्षेत्र के वार्षिक तापमानों और वर्षा की मात्रा में बहुत अंतर पाया जाता है, वहाँ की जलवायु का स्वरूप विषम होता है। तापमान की विषमता चाहे दैनिक हो अथवा वार्षिक वह विषम जलवायु के निर्धारण में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उदाहरण के लिए, थार मरुस्थल में दिन का तापमान ग्रीष्म ऋतु में 50° से. को भी पार कर जाता है और रात के समय तापमान हिमांक बिंदु तक गिर जाता है। दिल्ली, जोधपुर, लेह आदि का वार्षिक ताप परिसर अधिक है। अतः इनकी जलवायु विषम है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions