Doubtnut Promotions Sticky

असहयोग आन्दोलन के परिणाम बताइए।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

असहयोग आन्दोलन के परिणाम-इस आन्दोलन के निम्नलिखित परिणाम सामने आये – देश-भर में एक-सी विचारधारा व राष्ट्रीयता की भावना का प्रसार हुआ व विभिन्न सम्प्रदायों और प्रान्तों के लोग कांग्रेस के झण्डे के नीचे आ गये। हिन्दू-मुस्लिम एकता स्थापित हुई। गांधीजी ने सभी वर्गों के लोगों पर जादू-सा कर दिया था और सबको एक दिशा में चलने वाला एक पचरंगी दल बना लिया था। इस आन्दोलन ने ब्रिटिश शासन-व्यवस्था के ढाँचे को झकझोर दिया। अंग्रेजों को लगने लगा कि बिना उदारवादियों के सहयोग के वे आगे नहीं बढ़ पायेंगे। लोगों में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार तथा स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लगाव की प्रवृत्ति जाग्रत हुई। परिणामस्वरूप कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन मिला। अंग्रेजी भाषा का महत्त्व जाता रहा और कांग्रेस ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार कर लिया।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न