भारत-चीन युद्ध में एकतरफा युद्धविराम की घोषणा चीन ने क्यों की ? वर्णन कीजिए।
Text Solution
चीन के साथ भारत के अत्यन्त प्राचीन सम्बन्ध रहे हैं। भारत और चीन के मध्य तिब्बत को लेकर की स्थिति उत्पन्न हुई। भारत तिब्बत पर चीन के अधिकार को स्वीकार करने को तैयार था परन्तु वहाँ एक स्वायत्त शासन स्थापित करने का पक्षधर भी था। चीन ने भारत की मंशा को अनदेखा करते हुए 25 अक्टूबर, 1950 को तिब्बत पर सैनिक कार्यवाही शुरू कर दी। भारत ने चीन की इस कार्यवाही का विरोध किया। मार्च 1958 में तिब्बत में चीन के विरुद्ध विद्रोह शुरू हो गया। विद्रोहियों को दलाईलामा का समर्थन प्राप्त था। जब चीन ने विद्रोह को कुचलने का प्रयास किया तो दलाईनामा को तिब्बत छोड़कर भागना पड़ा। दलाईनामा को भारत ने शरण दी जिससे दोनों राष्ट्रों के मध्य ‘शीत युद्ध’ शुरू हो गया। इसक साथ ही चीन ने सीमा विवाद शुरू कर दिया। सन् 1960 में भारत और चीन के प्रधानमनी दिल्ली में सीमा विवाद पर बात करने के लिए मिले लेकिन 8 सितम्बर, 1962 को चीन ने भारत-चीन सीमा के पूर्वी क्षेत्र अर्थात् भारतीय ने नेफा क्षेत्र पर आक्रमण कर दिया। चीनी फौजों ने 20 अक्टूबर, 1962 को भारत-चीन सीमा पर तैनात भारतीय फौजों पर आक्रमण कर दिया। अक्टूबर 1962 का युद्ध कोई आकस्मिक घटनाक्रम नहीं था। यह सब उन घटनाओं की चरम परिणति. थी जो तिब्बत संकट को देखने के बाद आईं। चीन द्वारा मैकमोहन रेखा को अस्वीकार किया गया और यह आक्रमण लद्दाख के अक्साई चीन और पूर्व में नेफा (वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश) में व्यापक पैमाने पर हुआ। इस दौरान युद्ध-विराम के सुझाव अवश्य सामने आए किन्तु कोई समझौता नहीं हो सका। चीन ने एकतरफा युद्ध-विराम की घोषणा की। चीन द्वारा एकतरफा युद्ध-विराम की घोषणा के कारण भारत – चीन युद्ध की पृष्ठभूमि का अध्ययन करने पर कुछ बातें सामने आती हैं। जैसे— चीन द्वारा भारत पर अचानक आक्रमण क्यों किया गया ? युद्ध में भारत को पराजय क्यों मिली ? और चीन द्वारा एकतरफा युद्ध-विराम की घोषणा क्यों की गई ? विद्वानों ने उक्त घटनाओं पर विचारमंथन करने के बाद निम्न विचार प्रस्तुत किये – चीन अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहता था। चीन भारत को अपमानित करना चाहता था। चीन की नीति विस्तारवादी थी। चीन विश्व में अपनी आर्थिक व राजनैतिक सर्वोच्चता दर्शाना चाहता था। चीन भारतीय गुटनिरपेक्षता की नीति को गलत साबित करना चाहता था। युद्धविराम की घोषणा करके चीन विश्व समुदाय का समर्थन प्राप्त करना चाहता था।
|
Updated on:21/07/2023
Similar Questions
भारत माता पाठ में लेखक ने कहाँ की तब्दीलियों का जिक्र किया है?
View SolutionWhen did China start the Civil Services Examinations?
चीन ने सिविल सेवा परीक्षाएँ कब आरंभ की थी?View SolutionIn which Rock Edict Ashoka mentions about the causalities of Kalinga war and declares the renunciation of war?
किस शिला राजादेश में अशोक ने कलिंग युद्ध के हताहतों का उल्लेख किया है और युद्ध त्याग की घोषणा की है?View Solutionअभिक्रिया में 'A' की पहचान कीजिए।
View Solutionभारत में खेती|चीन के साथ व्यापार|OMR
38:23View Solutionलोकतांत्रिक देशों में सत्ता की साझेदारी क्यों
49:47View Solution26 जनवरी, 1931 को कोलकाता में हुए घटनाक्रम की उन बातों का वर्णन कीजिए जिनके कारण लेखक ने डायरी में लिखा, "आज जो बात थी वह निराली थी।"
View Solutionसुमित्रानंदन पंत ने 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में तालाब की तुलना किससे की है और क्यों?
View Solution