Doubtnut Promotions Sticky

चन्द्रमा की कलाओं का प्रदर्शन एक क्रिया कलाप द्वारा कीजिए :

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

क्रियाकलाप
(1) एक बड़ी गेंद लीजिए। इसके आधे-भाग को सफेद रंग के तथा आधे भाग को काले रंग के पेंट से रंगीन बनाइये।
(2) जब आकाश स्वच्छ हो, तब आप अपने दो मित्रों के साथ सुबह या संध्या समय समतल मैदान में या छत पर जाइये।
(3) मैदान में या छत पर लगभग 2m त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। वृत्त के घेरे को आठ बराबर भागों में बाँटिए।
(4) अपने एक मित्र को वृत्त के केन्द्र पर खड़ा होने कहिए।
(5) अपने दूसरे मित्र को गेंद को ऊपर उठाकर पकड़ कर वृत्त पर अंकित बिंदुओं पर क्रमशः खड़ा होने कहिए। सुबह क्रियाकलाप करते समय सफेद भाग को पूरब तथा सन्ध्या समय प्रयोग करते समय सफेद भाग को पश्चिम रखने कहिए।
(6) हर स्थिति में सफेद तथा काले भाग को विभाजित करने वाली रेखा का उर्ध्वाधर रखने कहिए।
(7) बीच स्थित मित्र द्वारा देखे गए गेंद के सफेद भाग की आकृति कागज पर अंकित कीजिए।
क्रियाकलाप में गेंद के सफेद भाग की जो आकृति बीच स्थित मित्र देखते हैं वह आकृति चन्द्रमा की कलाओं की आकृति से मेल खा जायेगी।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions