Doubtnut Promotions Sticky

जैव प्रौद्योगिकी क्या है ? उसके प्रमुख सिद्धांतों का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव प्रौद्योगिकी में उन तकनीकों का वर्णन मिलता है जिसमें जीवधारियों या उनसे प्राप्त एंजाइमों का उपयोग करते हुए मनुष्य के लिए उपयोगी उत्पाद या प्रक्रमों (process) का विकास किया जाता है। आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी के विकास में दो प्रमुख तकनीक निम्नलिखित हैं आनुवंशिक इंजीनियरिंग-इस तकनीक द्धारा आनुवंशिक पदार्थों (DNA या RNA) के रसायन में परिवर्तन कर इसे परपोषी जीवों में प्रवेश कराकर उसके समलक्षी (phenotypes) में परिवर्तन करते हैं। आनुवंशिक इंजीनियरिंग तकनीकों में जीन क्लोनिंग एवं जीन स्थानांतरण का उपयोग कर पुनर्योगज डी. एन. ए. (Recombinant DNA) का निर्माण किया जाता है जिससे, बिना अवांछित जीनों के केवल एक या एक से अधिक वांछित जीन को चुने हुए जीवों में स्थानांतरित करते हैं। रासायनिक इंजीनियरिंग प्रक्रमों में रोगाणुरहित वातावरण बनाकर केवल .वांछित । सूक्ष्मजीवों/सुकेंद्रकी कोशिकाओं में वृद्धि कर अधिक मात्रा में जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों जैसे-प्रतिजैविकों, टीके, एंजाइमों आदि का निर्माण किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions