Doubtnut Promotions Sticky

लिंग-सहलग्न आनुवंशिकता को उदाहरण सहित समझायें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जिन लक्षणों के जीन लिंग गुणसूत्र पर पाए जाते हैं उनकी वंशागति को लिंग-सहलग्न वंशागति या आनुवंशिकता कहते हैं । ड्रोसोफिला एवं मनुष्य में लिंग क्रोमोसोम का एक जोड़ा पाया जाता है। मादा में लिंग क्रोमोसोम (XX) एक समान होते हैं और इस युग्मक को Homomorphic कहते हैं। जबकि नर में लिंग क्रोमोसोम (XY) एक समान नहीं होते हैं। सामान्यत: मादा में Xक्रोमोसोम दंडाकार तथा पुरुष में Y क्रोमोसोम हुक के आकार का होता है, इसलिए इन्हें Heteromorphic कहते हैं। चूँकि नर में सिर्फ एकX क्रोमोसोम होता है, अत: इस पर Sexlinked inheritance के जीन पाए जाते हैं। हालांकि कुछ जीन Y क्रोमोसोम पर भी पाए जाते हैं, अत: इसे Holandric gene कहते हैं जिससे Hypertrichosis होता है। हीमोफिलिया एवं रंगवर्णांधता sex-linked रोग के दो प्रमुख उदाहरण मनुष्य में हैं।
ocr_image
हीमोफिलिया रोग की वंशागति का चित्रण हीमोफिलिया-यह एक लिंग-सहलग्न अप्रभावी लक्षण है जिस रोग से मनुष्यों में रुधिर जमने की क्षमता नहीं के बराबर होती है। इस रोग के चलते शरीर के किसी भाग के कटने से रक्त का प्रवाह अविरल होता रहता है। अगर किसी सामान्य पुरुष की शादी हीमोफिलिया रोग के वाहक स्त्री से होती है तो इन दोनों से उत्पन्न मादा संतानों में 50% सामान्य एवं 50% हीमोफिलिया रोग के वाहक होंगे जबकि नर संतानों में 50% सामान्य एवं 50% हीमोफिलिया रोग से ग्रस्त होंगे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions