Doubtnut Promotions Sticky

जीन चिकित्सा क्या है ? इसके द्धारा जीन-दोषों के सुधार की विधि का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीन चिकित्सा में उन विधियों का सहयोग होते हैं जिनके द्धारा किसी बच्चे या भ्रूण में चिह्नित किए गए जीन दोषों का सुधार किया जाता है। उसमें रोग के उपचार हेतु जीनों को व्यक्ति की कोशिकाओं या ऊतकों में प्रवेश कराया जाता है। आनुवंशिक दोष वाली कोशिकाओं के उपचार हेतु सामान्य जीन को व्यक्ति या भ्रूण में स्थानांतरित करते हैं जो निष्क्रिय जीन की क्षतिपूर्ति कर उसके कार्यों को संपन्न करते हैं। जीन चिकित्सा का सर्वप्रथम प्रयोग.वर्ष 1990 में एक चार वर्षीय लड़की में एडीनोसीन डिएमीनेज (ADA) की कमी को दूर करने के लिए किया गया था। यह एंजाइम प्रतिरक्षातंत्र के कार्य के लिए अति आवश्यक होता है। कुछ बच्चों में .ADA. की कमी का उपचार अस्थिमज्जा के प्रत्यारोपण से होता है।
ocr_image
जबकि दूसरों में एंजाइम प्रतिस्थापन चिकित्सा द्धारा उपचार किया जाता है जिसमें सूई द्धारा रोगी को सक्रिय ADA दिया जाता है। जीन चिकित्सा में सर्वप्रथम रोगी के रक्त से लसीकाणु को निकालकर शरीर से बाहर संवर्धन किया जाता है। सक्रिय ADA का C-DNA (पश्च विषाणु संवाहक का प्रयोग कर) लसीकाणु (Lymphocyte) में प्रवेश कराकर अंत में रोगी के शरीर में वापस कर दिया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions