Doubtnut Promotions Sticky

औद्योगिक क्रांति के समय परिवहन के क्षेत्र में हुए परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

परिवहन को आसान और सस्ता बनाने के लिए स्कॉटलैंडवासी मकाडम ने सड़क निर्माण का एक नया तरीका निकाला। जिसमें सड़क के निचले भाग में भारी पत्थरों की परत, उसके बाद मिट्टी बिछाई जाती थी। इंग्लैंड में पहली नहर ‘बर्सली कैनाल’ 1761 ई० ‘जैम्स ब्रिदली’ द्वारा बनाई गई। इससे माल ढोने का खर्चा आधा रह गया। इंग्लैंड में 1788 ई० से 1796 ई० में अनेक नहरों का निर्माण कराया गया। 1869 ई० में फ्रांसीसी इंजीनियर फर्टिनोद द लैस्पैथ ने स्वेज नहर का निर्माण कराया, जो भूमध्य सागर और लाल सागर को मिलाती है। इससे यूरोप और भारत के मध्य की दूरी एक तिहाई कम हो गई। अमेरिकी रोबर्ट फुल्टन ने 1807 ई० में प्रथम वाष्प चालित नौका का आविष्कार किया। जो पहली बार हडसन नदी में चली। स्थल मार्ग पर लोहे की पटरियों पर चलने वाले रेल इंजन के आविष्कार ने यातायात के क्षेत्र में क्रांति ला दी। 1814 ई० में जार्ज स्टीफंस ने प्रसिद्ध भाप इंजन ‘राकेट’ का आविष्कार किया। 1830 ई० में प्रथम रेलगाड़ी मैनचेस्टर और लिवरपूल के बीच चली।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions