Doubtnut Promotions Sticky

विकासशील देशों में कृषि की नीची उत्पादकता के किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

विकासशील देशों में कृषि की नीची (निम्न) उत्पादकता के दो कारण निम्नलिखित हैं 1. विकासशील देशों की जनसंख्या प्रायः अधिक होती है, जिसके कारण कृषि-जोतों का उपविभाजन और विखण्डन लगातार होता रहता है। इसके कारण कृषि भूमि पर अत्याधुनिक यान्त्रिक विधियों द्वारा खेती नहीं की जा पाती। परिणामस्वरूप उत्पादकता निम्न रह जाती है। 2. विकासशील देशों के किसान मुख्य रूप से निर्धन होते हैं। कृषि की उत्पादकता में वृद्धि करने वाले उन्नत बीज, उर्वरक, अच्छी सिंचाई आदि तत्त्वों का, धन व साख-सुविधाओं की कमी के कारण, प्रयोग नहीं कर पाते। इसके परिणामस्वरूप उत्पादकता कम रह जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न