Doubtnut Promotions Sticky

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन पर टिप्पणी करें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

अत्यधिक वर्षण वाले क्षेत्रों में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन या वर्षा वन पाया जाता है। भारत में ऐसे क्षेत्र पश्चिमी घाट, असम के ऊपरी हिस्सों,तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र और लक्षद्वीप तथा अंदमान निकोबार द्वीप समूह में हैं। जिस क्षेत्र में 200 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षण हो और जहाँ शुष्क मौसम बहुत छोटा हो,वैसा क्षेत्र उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन के लिए सबसे अनुकूल स्थान होता है। ऐसे वन में लगभग हर किस्म के वृक्ष, झाड़ियाँ और शाक पाए जाते हैं। सदाबहार वन में पाये जाने वाले महत्वपूर्ण वनस्पति के नाम हैं: एबोनी, महोगनी, रोजवुड, रबड़, सिनकोना, आदि। इस तरह के वन में पाये जाने वाले मुख्य जंतु हैं: हाथी, बंदर, लेमर और हिरण।साथ में यहाँ कई किस्म के पक्षी, चमगादड़, स्लॉथ, बिच्छू और घोंघा पाये जाते हैं|

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न