Doubtnut Promotions Sticky

कंटीले वन तथा झाड़ियाँ पर टिप्पणी करें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

जिन क्षेत्रों में 70 सेमी से कम वर्षण होती है वहाँ कंटीले वन पाये जाते हैं। इस प्रकार की वनस्पति भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में पाई जाती है,जैसे गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, उत्तर प्रदेश और हरियाणा।इस वन में उगने वाले मुख्य पादप हैं: बबूल, खजूर, यूफॉर्बिया और कैक्टस। कंटीले वन में पेड़ कुछ कुछ अंतराल पर उगते हैं और उनकी जड़ें जमीन में काफी गहराई तक जाती हैं।जल का संरक्षण करने के उद्देश्य से तने रूपांतरित होकर गूदेदार बन जाते हैं। इसी उद्देश्य से पत्तियों का रूपांतरण कांटों में हो जाता है।इस वन में पाये जाने वाले जंतु हैं- ऊँट, चूहे, खरगोश, लोमड़ी, बाध, शेर, जंगली गधा, घोड़ा, आदि।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न