Doubtnut Promotions Sticky

डी.एन.ए. की द्विकुंडली संरचना से आप क्या समझते हैं ? इस संरचना का प्रस्ताव किसने दिया था?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

डी.एन.ए. की दोहरी चक्रदार संरचना F.H.C.Crick और J.D. Watson के द्वारा - प्रस्तावित की गई। इन्हें इस उपलब्धि के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
इस प्रारूप के मुख्य लक्षण निम्न हैं -
(क) डी.एन.ए. अणु में रस्से की तरह दो पॉलीन्यूक्लियोटाइड होते हैं जो दोहरी चक्ररदार रचना बनाते हैं। प्रत्येक चक्कर लगभग 3.4mm लम्बाई के बाद मुड़ता है जिसमें दस न्यूक्लियोटाइड उपस्थित हैं।
(ख) प्रत्येक पोलीन्यूक्लियोटाइड की रीढ़ की हड्डी शर्करा तथा फॉस्फेट हैं। नाइट्रोजन का आधार शर्करा से जुड़ा होता है।
(ग) दोनों तन्तुओं के नाइट्रोजन आधार एक दोहरी चक्करदार संरचना बनाते हैं जो हाइड्रोजन आबन्ध से जुड़कर एक युग्म बनाते हैं। एडीनीन थाइमीन के साथ तथा ग्वानीन साइटोसीन के साथ युग्म बनाते हैं। A और T एक-दूसरे के विपरीत हैं तथा इसी प्रकार G और C एक-दूसरे के विपरीत हैं। नाइट्रोजन आधार के बीच में हाइड्रोजन आबंध दोनों तन्तुओं को आपस में जोड़ता है। इस संरचना की तुलना घुमावदार सीढ़ियों से की जा सकती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions