Doubtnut Promotions Sticky

डा्विनवाद एवं नव-डाविनवाद में अन्तर बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) डार्विनवाद का प्राकृतिक वरण का मत (Darwin.s Theory of Natural, Selection) को अंग्रेज वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन (1809-1882) ने विकास की प्रक्रिया को अपने प्राकृतिक वरण के आधार पर स्पष्ट किया था, जिसमें छ: आधारभूत बातें थीं
(क) संतान की आति उत्पत्ति, (ख) विभिन्नता, (ग) अस्तित्व के लिए संघर्ष, (घ) प्राकृतिक वरण, (ङ) वांछित विशिष्टता की वंशागति तथा (च) नई स्पीशीज का उद्भव अर्थात् अस्तित्व के लिए संघर्ष के दौरान जिन जीवों में लाभकारी विभिन्नताएँ पाई जाती हैं वे सुरक्षित बच जाते हैं तथा आगे संतान पैदा कर सकते हैं, जबकि अलाभकारी विभिन्नता वाले जीव प्रकृति में से समाप्त होते जाते हैं।
यही डॉर्विन का प्राकृतिक वरण (Natural Selection) था।
(ii) नव-डार्विनवाद अथवा आधुनिक संश्लेषी मत (Neo-Darwinism of Modern Synthetic Theory) इस मत के अनुसार -
(क) वंशागतिशील आनुवंशिक परिवर्तन ही विकास के आधार हैं।
(ख) प्राणियों में मुख्य भूमिका जनन-पृथक्करण की होती है।
(ग) प्रकट होने वाले परिवर्तनों द्वारा तथा उनके पुन:संयोजनों से जीनों में अथवा क्रोमोसोमों में विभिन्नताएँ आती हैं।
(घ) किसी समष्टि (Population) की आनुवंशिक संरचना में परिवर्तन आने के कारण ही नई स्पीशीज का विकास होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions