Doubtnut Promotions Sticky

नर जनन तंत्र का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जनन तंत्र उन अंगों का समूह होता है जो संतानोत्पत्ति में सहायता करते हैं। नर के जनन अंग निम्नलिखित हैं (1) वषण, (2) शक्राणु नलिका, (3) शिश्न।
ocr_image
इनमें से वृषण नर के मुख्य जनन अंग हैं तथा शेष सभी सहायक जनन अंग हैं।
- 1. वृषण-प्रत्येक मनुष्य में अंडाकार अखरोट के माप के दो वृषण होते हैं जो त्वचा की पतली थैली, वृषण कोष के अंदर तथा उदर के नीचे वाले भाग में स्थित होते हैं। प्रत्येक वृषण से एक नली निकलती है, जिसे शुक्रवाहिनी कहते हैं।
2. शुक्राणु नलिकायह एक लंबी तथा कुंडलित नलिका की संरचना है। यह शुक्राणुओं को संचित करती है और उन्हें गतिमान बनाती है। वृषण से निकलने के बाद शुक्राणु नलिका सीधी हो जाती है तथा उसका व्यास बढ़ जाता है। अब इसे शुक्रवाहिनी कहते हैं और यह मूत्राशय से आने वाली नली मूत्रमार्ग से जुड़ जाती है।
3. शिश्न-मूत्रमार्ग एक पेशीय अंग द्वारा शरीर के बाहर खुलता है जो कि शिश्न कहलाता है। मूत्र तथा शुक्र दोनों एक ही मार्ग शिश्न से निकलते हैं। शिश्न में बहुत अधिक रुधिर प्रवाहित होता है। शिश्न शुक्राणुओं को मादा जननांगों में छोड़ देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions