Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम किसे कहते हैं? इसके लिए किन-किन कारकों की आवश्यकता होती है और इसके उत्पाद भी लिखें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण-हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड व जल के द्वारा कार्बोहाइड्रेट्स (मंड) व पत्तियों में क्लोरोफिल ऑक्सीजन बनाते हैं। इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम कहते हैं। इसे निम्नलिखित समीकरण द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है|
कार्बन-डाइऑक्साइड + जल −−−−−−ि कार्बोहाइड्रेट्स + ऑक्सीजन
इस प्रक्रम में ऑक्सीजन निर्मुक्त होती है।
प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम में निम्नलिखित कारकों का होना आवश्यक है:
1. कार्बन डाइऑक्साइड-पत्तों में स्थित रंध्र, वायु से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं।
2. जल-पौधे जड़ों द्वारा जल को भूमि से ग्रहण करते हैं।
3. सूर्य का प्रकाश-सौर-ऊर्जा को पौधे सूर्य से प्राप्त करते हैं।
4. क्लोरोफिल-यह पदार्थ पौधों के पत्तों में पाया जाता है।
5. खनिज-इन्हें भी पौधे विलयन के रूप में, जड़ों की सहायता से भूमि से ग्रहण करते हैं।
6. उचित तापक्रम-प्रकाश संश्लेषण के लिए उचित तापक्रम (25°C से 35°C) होना भी आवश्यक है।
उत्पाद-इस प्रक्रम में कार्बोहाइड्रेट्स और ऑक्सीजन उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions