Doubtnut Promotions Sticky

अलैंगिक जनन की तुलना में लैंगिक जनन से क्या लाभ होता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन अधिक श्रेष्ठ है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं
1. लैंगिक जनन में शुक्राणु तथा अंडाणु के संयुजन के कारण डी. एन. ए. द्वारा पैतृक गुण वर्तमान पीढ़ी के सदस्य में हस्तान्तरित हो जाते हैं जो जीवित रहने के लिए अधिक शक्तिशाली होते हैं जबकि अलैंगिक जनन में एकल डी. एन. ए. होने के कारण जीवित रहने की संभावना कम हो जाती है।
2. लैंगिक जनन में डी. एन. ए. की दोनों प्रतिकृतियों में कुछ-न-कुछ अंतर अवश्य होते हैं जिनके परिणामस्वरूप नई पीढ़ी के सदस्य जीव में भिन्नता अवश्य दिखाई देती है जबकि अलैंगिक जनन में भिन्नता नहीं दिखाई देती। यदि उसमें किसी कारण से भिन्नता आ जाती है तो जीव की मृत्यु हो जाती है।
3. लैंगिक जनन उद्विकास में बहुत सहायक है जबकि अलैंगिक जनन उद्विकास में सहायक नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions