Doubtnut Promotions Sticky

विभिन्न प्रकार के अलैंगिक जनन का सचित्र एवं संक्षिप्त विवरण दें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अलैंगिक जनन में अकेला जीव ही अपनी संतति पैदा करता है। इस प्रक्रिया में नर तथा मादा युग्मकों का निर्माण नहीं होता। अलैंगिक जनन की कई विधियाँ हैं, जैसे विखंडन, मुकुलन, खण्डन, बीजाणुओं द्वारा कायिक प्रवर्धन आदि।
अलैंगिक जनन की विधियाँ-
(a) विखंडन-जब जीव पूर्ण रूप से विकसित हो जाता है तब यह दो भागों में विभाजित हो जाता है। पहले केन्द्रक का विभाजन होता है, उसके बाद कोशिका द्रव्य का। विखंडन के द्वारा जब दो जीव बनते हैं तो उसे द्विखंडन कहते हैं। जैसे-अमीबा।
ocr_image
(b) मुकुलन यीस्ट, हाइड्रा एवं अन्य जीवों के शरीर पर एक उभार की तरह की संरचना बनती है जिसे मुकुलन (Bud) कहते हैं। शरीर का केन्द्रक दो भागों में विभाजित हो जाता है और उनमें से एक केन्द्रक मुकुल में आ जाता है। मुकुल पैतृक जीव से अलग होकर वृद्धि करता है और पूर्ण विकसित जीव बन जाता है।
ocr_image
(c) खण्डन– इस विधि में जीव दो या अधिक खण्डों में टूट जाते हैं और ये खंड वृद्धि करके पूर्ण विकसित जीव बन जाते हैं। उदाहरण—स्पाइरोगायरा तथा चपटे कृमि।
ocr_image
(d) जीवाणुओं द्वारा-बीजाणु कोशिका की विरामी अवस्था है जिसमें प्रतिकूल परिस्थिति में कोशिका की रक्षा के लिये उसके चारों ओर एक मोटी भित्ति बन जाती है। अनुकूल परिस्थिति में मोटी भित्ति टूट जाती है और बीजाणु सामान्य विधि से जनन करता है और वृद्धि करके पूर्ण विकसित जीव बन जाता है। इस विधि द्वारा जनन करने के कुछ उदाहरण हैं –म्यूकर, फर्न अथवा मॉस।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions