Doubtnut Promotions Sticky

परिवार नियोजन की क्यों आवश्यकता हैं? जन्म नियंत्रण के लिए प्रयोग होने वाले विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जनसंख्या नियंत्रण के निम्नलिखित उपाय किये जा सकते हैं-
1. प्राकृतिक विधि (Natural methodi अगर कुछ दिनों तक संभोग (मैथुन) को रोक दिया जाए तब उस दौरान स्त्री की योनि में वीर्य का प्रवेश नहीं होगा जिससे अंडाणु-निषेचन की संभावना नहीं रहेगी। अतः, संभोग के समय का समंजन कर अंडाणु-निषेचन को रोका जा सकता है। सामान्यतः मासिक स्राव के 14वें दिन अंडाशय से परिपक्व अंडाणु निकलते हैं, अर्थात् अंडोत्सर्ग दो मासिक स्राव के 14वें दिन के समीप तथा उससे आगे के दिनों में संभोग से दूर रहा जाए तो प्रायः अंडाणु का निषेचन नहीं होगा।
2. यांत्रिक विधियाँ (Machanical methodss_इन दिनों पुरुषों और स्त्रियों, दोनों के लिए अलग-अलग वैज्ञानिक यांत्रिकी तरीके अपनाए जा रहे हैं जिनसे अंडाणु-निषेचन पर नियंत्रण किया जा सकता है।
पुरुष के लिए कंडोम.(condom) का उपयोग सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। कंडोम बहुत ही पतले रबर जैसे पदार्थ की बनी होती है जिसे संभोग के पहले शिश्न के ऊपर एक आवरण की तरह डाल दिया जाता है। इससे स्खलन के समय वीर्य योनि में प्रवेश न करके इसी में एकत्रित रह जाता है। कंडोम के उपयोग से नर-नारी AIDS जैसे जानलेवा लैंगीय संचारित रोगों से भी बचते हैं।
स्त्रियों के लिए डायाफ्राम, कॉपर-T तथा लूप जैसे परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध हैं। डायाफ्राम को स्त्री की योनि में डालकर गर्भाशय की ग्रीवा या सर्विक्स में बैठा दिया जाता है। इससे वीर्य फैलोपिअन नलिका (Fallopion tubule) में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। कॉपर-T तथा लूप धातु या जिससे गर्भाशय की दीवार से बहुत अधिक मात्रा में म्यूकस निकलने लगता है। इसके कारण गर्भाशय की दीवार में भ्रूण का आरोपण (implantation) नहीं हो पाता है।
3. रासायनिक विधियाँ (Chemical methods)-ऐसी विधियों में विभिन्न रसायनों से निर्मित गर्भ-निरोधक साधनों का उपयोग किया जाता है। जैसे रसायनों से निर्मित ऐसा क्रीम स्त्री की योनि में लगा दिया जाता है जो शुक्राणुओं को नष्ट कर देते हैं। इससे निषेचन नहीं हो पाता है। कृत्रिम तरीके से विभिन्न रसायनों द्वारा ऐस्ट्रोजेन तथा प्रोजेस्टेरॉन जैसे हॉर्मोन बनाए गए हैं जो गर्भ-निरोधक गोलियों के रूप में उपलब्ध हैं। स्त्रियाँ जब इनका सेवन करती हैं तब उनके सामान्य मासिक चक्र बाधित हो जाते हैं तथा अंडोत्सर्ग नहीं हो पाता है। यह जनसंख्या नियंत्रण की अत्यंत सुरक्षित और प्रभावी विधि है।
4. सर्जिकल विधियाँ (Surgical methods)- इसके अंतर्गत पुरुष नसबंदी (Vasectomy) किया जाता है। इसमें शल्य-क्रिया द्वारा शुक्रवाहिका (vas deference) को काटकर धागे से बाँध दिया जाता है जिससे वृषण में बनने वाले शुक्राणुओं का प्रवाह स्त्री की योनि में नहीं हो पाता है। स्त्रियों में होनेवाली इसी प्रकार की शल्य-क्रिया स्त्री नसबंदी (tubectomy) कहलाती है। इसमें फैलोपिअन नलिका को धागे से बाँध दिया जाता है जिससे अंडाशय से अंडाणु निकलते हैं, परंतु फैलोपिअन नलिका से नीचे गर्भाशय की ओर नहीं जा पाते। शल्य-क्रिया के द्वारा गर्भाशय में पले रहे भ्रूण को उसके विकास की एक निश्चित अवधि से भीतर योनि के रास्ते बाहर निकाल दिया जाता है। इसे गर्भ का चिकित्सकीय समापन या MTP (medical termination of pregnancy) कहते हैं। अन्य विकसित देशों की तरह हमारे देश में भी MTP को कानूनी मान्यता प्राप्त है।
5. सामाजिक जागरूकता-जनंसख्या-वृद्धि का मानव समाज पर प्रभाव तथा इसके नियंत्रण के लिए विभिन्न साधनों के उपयोग का प्रचार समाचारपत्रों, पत्रिकाओं, दूरदर्शन, पोस्टर या अन्य प्रचार के सशक्त माध्यमों द्वारा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इससे समाज में परिवार नियोजन के द्वारा जनसंख्या-नियंत्रण के प्रति मानव की जागरूकता बढ़ेगी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions