Doubtnut Promotions Sticky

चंद्रमा की कलाएँ कैसे बनती हैं? चंद्रमा की भिन्न-भिन्न कलाओं को दर्शाता हुआ एक चित्र बनाओ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चंद्रमा की कलाएँ बनने का कारण इसकी पृथ्वी तथा सूर्य के सापेक्ष स्थिति है। हमें पता है कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है तथा चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में 27.3 दिन लेता है। इस प्रकार चंद्रमा प्रत्येक दिन पृथ्वी के सापेक्ष अपनी स्थिति बदलता रहता है। इसके परिणामस्वरूप चंद्रमा की भिन्न-भिन्न अवस्थाएँ बनती रहती हैं। पूर्णिमा (पूरे चाँद वाले दिन) को पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के मध्य होती है जिस कारण हमें पूरा चंद्रमा दिखाई देता है। इसके विपरीत अमावस्या के दिन चंद्रमा पृथ्वी के दूसरी ओर होता है जिस कारण वह हमें दिखाई नहीं देता।
हमें पता है कि चंद्रमा का अपना प्रकाश नहीं होता। यह इस पर , पड़ रहे सूर्य के प्रकाश के परावर्तन के कारण दिखाई देता है। चंद्रमा का आकार इसके उस हिस्से पर निर्भर करता है जिस पर प्रकाश पड़ता है। चंद्रमा का आकार पूर्णिमा से अमावस्या तक घटता जाता है तथा अमावस्या से पूर्णिमा तक बढ़ता जाता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions