Doubtnut Promotions Sticky

बृहस्पति ग्रह पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बृहस्पति सभी ग्रहों में सबसे विशाल है। इसका द्रव्यमान शेष सभी ग्रहों के सम्मिलित द्रव्यमान से भी अधिक है। सूर्य से बृहस्पति की दूरी उस दूरी से अधिक है, जो पहले चार ग्रहों की सूर्य से दूरियों को जोड़ने से प्राप्त होती है। अतः सूर्य से तक पहुंचने वाले प्रकाश और ऊष्मा की मात्रा पृथ्वी एवं मंगल की तुलना में बहुत कम होती है। फिर भी यह ग्रह शुक्र और कभी-कभी मंगल के अतिरिक्त शेष सभी ग्रहों की तुलना में बहुत अधिक चमकदार दिखाई देता है। बृहस्पति की यह चमक इसके घने वायुमंडल के कारण है, जो इसके ऊपर पड़ने वाले अधिकांश प्रकाश को परावर्तित कर देता है। बृहस्पति मुख्यतः हाइड्रोजन एवं हीलियम गैसों से बना है। इसके बादलों जैसे बाहरी भाग में, मेथेन गैसीय रूप में जबकि अमोनिया क्रिस्टलित ठोस कणों के रूप में विद्यमान है। इसके चारों ओर धुंधले से वलय भी दिखाई पड़ते हैं। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions