Doubtnut Promotions Sticky

मेन्डेलीफ आवर्त सारणी की क्या उपलब्धिया थी ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मेन्डेलीफ आवर्त सारणी की उपलब्धियाँ -
(i) मेन्डेलीफ ने तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आधार पर वर्गीकृत किया जो तत्वों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण गुण होती है।
(ii) समान गुणों वाले तत्वों को साथ रखने के लिए थोड़े से अधिक द्रव्यमान वाले तत्व को थोड़े से कम द्रव्यमान वाले तत्व के पहले रखा गया। उदाहरण के लिए, कोबाल्ट (58.93) को निकेल (58.71) से पहले रखा गया।
(iii) मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ स्थान खाली छोड़ दिए और साहस का परिचय देते हुए कुछ नए तत्वों की संभावना व्यक्त की। उदाहरण के लिए, स्कैंडियम, गैलियम तथा जर्मेनियम की खोज बाद में हुई।
(iv) यह मेन्डेलीफ की अद्भुत सफलता ही थी कि उसमे भविष्य में खोजे जाने वाले तत्वों की भविष्यवाणी कर दी थी। बाद में जब अक्रिय गैसों को खोजा गया तब बिना पहली व्यवस्था के खराब किए उन्हें आवर्त सारणी में स्थान दे दिया गया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions