Doubtnut Promotions Sticky

बीजों के प्रकीर्णन की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बीजों का प्रकीर्णन-प्रकृति में बीजों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिखरना बीज प्रकीर्णन कहलाता है। बीज प्रकीर्णन निम्नलिखित विधियों द्वारा होता है | -
1. वायु द्वारा-कुछ हल्के रोमयुक्त बीज, जैसे आक (मदार), सूरजमुखी, सेहिजन (ड्रमस्टिक) तथा द्विफल (मैपिल) के बीज हल्के होने के कारण बहती वायु के साथ दूर-दूर तक फैल जाते हैं।
2. जल द्वारा-जिन फलों का आवरण स्पंजी तथा तंतुमयी होता है। वे जल में तैरते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाते हैं, जैसे नारियल।
3. जंतुओं द्वारा-कुछ काँटेदार बीज जिनमें हुक जैसी संरचना होती है, जंतुओं के शरीर से चिपक जाते हैं और जंत इन्हें दूर स्थानों तक बिखेर देते हैं, जैसे यूरेना एवं जैन्थियम।।
4. फलों के फटने द्वारा-एरंड और बाल्सम के फल तेज झटके के साथ फटते हैं और इनमें स्थित बीजों का प्रकीर्णन हो जाता है। बीज जनक पौधे से दूर जाकर गिरते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions