Doubtnut Promotions Sticky

मेंडलीव का आवर्त नियम क्या है ? इसके आधार पर बनायी गयी आवर्त सारणी की रूपरेखा क्या है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मेंडलीव का आवर्त नियम तत्त्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमानों (या भारों) के आवर्तफलन होते हैं। दूसरे शब्दों में, यदि तत्त्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमानों के क्रम में सजाया जाए तो एक निश्चित संख्या के बाद समान गुणवाले तत्त्व पाए जाते हैं।
मेंडलीव के समय कुल 63 तत्त्व ज्ञात थे। मेंडलीव (1871) ने अपने आवर्त नियम के आलोक में तत्त्वों की एक सारणी का निर्माण किया, जिसे मेंडलीव की आवर्त सारणी कहते हैं। आवर्त सारणी को उदग्र एवं क्षैतिज कतारों द्वारा दो भागों में बाँटा गया है। उदग्र कतारों को वर्ग (group) तथा क्षैतिज कतारों का आवर्त (periods) कहते हैं। आवर्त सारणी में कुल मिलाकर 9 वर्म एवं 7 आवर्त हैं। एक से लेकर सात तक के वर्ग में सामान्य तत्त्व हैं। आठवें वर्ग में संक्रमण तत्त्व हैं तथा शून्य वर्ग में निष्क्रिय गैसों को रखा गया है। मेंडलीव की आवर्त सारणी में केवल 8 ही वर्ग थे, क्योंकि उस समय तक निष्क्रिय गैसों का आविष्कार नहीं हुआ था।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions