Doubtnut Promotions Sticky

किसी तत्त्व का आधुनिक आवर्त सारणी में स्थान की सहायता से उसके गुणों का पुर्वानुमान कैसे किया जा सकता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनकी परमाणु संख्या के बढ़ते क्रम में सजाया गया है। इसकी सहायता से तत्व के परमाणु के गुणों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवर्त सारणी में तत्व का स्थान जानकर निम्नलिखित सूचनाएँ प्राप्त की जाती हैं।
1. आवर्त सारणी में तत्व के स्थान की संख्या उसकी परमाणु संख्या के बराबर होती है। अतः आवर्त सारणी में तत्व के स्थान से उसकी परमाणु संख्या की जानकारी हो जाती है। परमाणु संख्या तत्व के परमाणु के नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या तथा बाह्य कक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर होती है। अतः तत्त्व की परमाणु संख्या से उसकी परमाणु रचना ज्ञात हो जाती है।
2. आवर्त सारणी में वर्ग एवं आवर्त की संख्या से क्रमशः उसके संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या एवं इलेक्ट्रॉन कक्षा की संख्या ज्ञात हो जाती है।
3. संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या से यह अनुमान लगाना आसान हो जाता है कि तत्व में धातुई तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण गुण है या अधातुई गुण। यदि तत्व के परमाणु में 1, 2 या 3 संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं तो वह तत्व धातु होगा। इसके विपरीत, तत्व के परमाणु में 4 या अधिक संयोजी इलेक्ट्रॉन है तो वह तत्व अधातु होगा।
4. शेलों (कक्षाओं) की कुल संख्या की जानकारी होने से तत्व के परमाणु के आकार के संबंध में कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है।
5. आवर्त सारणी में तत्व के स्थान से उसकी क्रियाशीलता की कुछ जानकारी हो जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions