Doubtnut Promotions Sticky

जन्तु और पौधों की गति में अन्तर स्पष्ट करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जन्तु और पौधों की गति में निम्नलिखित अन्तर है
(i) जन्तु अपने शरीर के सम्पूर्ण या अंशतः भाग को इच्छा एवं आवश्यकतानुसार गतिमान रख सकता है। जैसे—जन्तु दौड़ सकता है, हाथ हिला सकता है, पंख फड़फड़ा सकता है। पौधे के सम्पूर्ण भाग की जगह कुछ विशेष भाग में ही गति पाई जाती है। जैसे—फुनगी का पनपना, प्ररोह का बढ़ना, जड़ों की लम्बाई मिट्टी की ओर बढ़ना आदि।
(ii) जन्तु की गति प्रत्यक्षतः अनुभव किया जा सकता है जबकि पौधों में उत्पन्न गति इतनी मन्द होती है कि उसे अनुभव करना भी कठिन हो जाता है।
(iii) जन्तु की गति का परिणाम किसी अंग विशेष के गुणों में वृद्धि या ह्रास नहीं होता है जबकि पौधे के अंग बढ़कर अपना उपयोग या आकृति बदल लेते हैं। जैसे - पत्तागोभी, फूलगोभी, सेब की आकृति में विकास।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions