Doubtnut Promotions Sticky

इनमें अन्तर बतावें।
(i) सदिश और अदिश (ii) एक समान रेखीय गति और एक समान वृत्तीय गति (iii) रेखीय वेग और कोणीय वेग

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अदिश राशि और सदिश राशि में अन्तर-
ocr_image
(ii) एकसमान रेखीय गति और एकसमान वत्तीय गति में अन्तर
एकसमान रेखीय गति-यदि कोई गतिमान वस्त किसी सरल रेखीय पथ पर इस प्रकार गति करे कि उसके द्वारा समान समय में समान दूरी तय की जाए, तो वस्तु की गति एकसमान रेखीय गति कहलाती है। इस प्रकार की गति में चाल का परिमाण समान रहता है तथा गति की दिशा भिन्न-भिन्न बिन्दुओं पर परिवर्तित नहीं होती है। अतः एकसमान रेखीय गति में वस्तु में त्वरण नहीं होता है।
एकसमान वृत्तीय गति-जब कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि उसका पथ वृत्ताकार हो तथा उसकी चाल एकसमान हो, तो वस्तु की गति एकसमान वृत्तीय गति कहलाती है। यद्यपि वस्तु की चाल का परिमाण समान रहता है, परन्तु गति की दिशा प्रत्येक बिन्दु पर परिवर्तित होती रहती है। दिशा में यह परिवर्तन वस्तु में त्वरण उत्पन्न करता है।
(iii) रेखीय वेग और कोणीय वेग में अन्तर-
रेखीय वेग किसी गतिमान पिण्ड के स्थान परिवर्तन की समय-दर को उसका रेखीय वेग कहते हैं। इसे सामान्यतः ν से सूचित करते हैं और इसका मात्रक मी/से होता है।
कोणीय वेग - किसी वृत्त के केन्द्र से उसकी परिधि पर गतिमान कण को मिलाने वाली त्रिज्या (ध्रुवांतर रेखा) द्वारा घूमे हुए कोण की समय-दर को उस गतिमान कण का कोणीय वेग कहते हैं। इसे सामान्यतः ω से सूचित करते हैं तथा इसका मात्रक रेडियन/सेकेण्ड होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions