Doubtnut Promotions Sticky

जड़त्व के प्रदर्शन के लिए एक प्रयोग का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जड़त्व के प्रदर्शन के लिये प्रायोगिक प्रदर्शन निम्न हैं
सिक्का-कार्ड- प्रयोग इसके लिये हम काँच के गिलास को क्षैतिज समतल, जैसे मेज पर रखते हैं और मोटा कार्ड, जैसे पोस्टकार्ड, गिलास के मुँह पर रखकर उसे ढंक देते हैं एक रुपया या पाँच रुपया का एक सिक्का कार्ड के बीचोबीच रखते हैं। (चित्र) अब हम अपनी अंगुली द्वारा कार्ड पर जोर से झटका देते हैं। हम देखेंगे कि कार्ड हट जाता है और सिक्का गिलास में गिर जाता है।
ocr_image
चित्र : गिलास के ऊपर रखे कार्ड और सिक्के साथ प्रयोग
इसका कारण यह है कि कार्ड की एकाएक गति होने से सिक्के पर गति की दिशा में कोई बल पर्याप्त समय तक नहीं लग पाता है और सिक्का जड़त्व के कारण विराम में बना रहता है। किन्तु कार्ड (आधार) हटते ही सिक्के पर लगा पृथ्वी का गुरुत्व बल असंतुलित हो जाता है, क्योंकि आधार द्वारा सिक्के पर लगा अभिलंब बल का कार्य करना बंद हो जाता है। फलस्वरूप गुरुत्व बल के अधीन सिक्का गिलास में गिर जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions