Doubtnut Promotions Sticky

गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का क्या महत्त्व है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का महत्व इस प्रकार है
(i) गुरुत्वाकर्षण बल के ही कारण हम सब पृथ्वी से बंधे रहते हैं।
(ii) चंद्रमा पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल आवश्यक अभिकेंद्र बल प्रदान करता है जिसके कारण चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर वृत्ताकार जैसे पथ पर घूमता है। इसी प्रकार अन्य ग्रहों के उपग्रह भी उन ग्रहों का परिक्रमा करते हैं।
(iii) पृथ्वी पर सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा पर घूमते रहने के लिये आवश्यक अभिकेंद्र बल देता है। इसी प्रकार अन्य ग्रह भी सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं।
(iv) चंद्रमा और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बलों के कारण ही समुद्रों में ज्वार-भाटा आते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions