Doubtnut Promotions Sticky

गुरुत्वीय त्वरण का व्यंजक प्राप्त करे। पृथ्वी की सतह पर यह व्यंजक क्या होगा ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यदि पृथ्वी का द्रव्यमान M और त्रिज्या R मानी जाये तो पृथ्वी की सतह से नगण्य ऊँचाई पर m द्रव्यमान की वस्तु पर न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम से लगता गुरुत्व बल
F=GMmR2
यदि गुरुत्वीय त्वरण g हो तो न्यूटन के द्वितीय गति नियम से,
F=mg
अत: mg=GMmR2
या, mg=GMmR2
इस समीकरण से स्पष्ट है कि g का मान गुरुत्वाकर्षण नियतांक G, पृथ्वी के द्रव्यमान M तथा पृथ्वी की त्रिज्या R पर निर्भर करता है, परन्तु वस्तु के द्रव्यमान m पर निर्भर नहीं करता। अत: प्रत्येक वस्तु, चाहे वह हल्की हो या भारी के लिये g का मान समान होता है। इस प्रकार हवा का प्रतिरोध नगण्य रहने पर गुरुत्व के अधीन गिरनेवाली सभी वस्तुओं के त्वरण समान होते हैं।
समीकरण (1) में G, M और R का मान रखने पर पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण
g=(6.67×1011Nm2/kg2)(6.0×1024kg)(6.4×106m)2=9.8m/s2

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions