Doubtnut Promotions Sticky

कथन I यदि बल, पिण्ड के वेग के समान्तर नहीं है, परन्तु इसके साथ कुछ कोण बनाता है, तो बल की दिशा के अनुदिश वेग के घटकों को परिवर्तिति करता है।
कथन II वेग का घटक जोकि बल के अभिलम्बवत् है, परिवर्तित नहीं होता है। प्रक्षेप्य गति में गुरुत्वाकर्षण बल केवल ऊर्ध्वाधर दिशा में नीचे की ओर कार्य करता है अतः वेग का क्षैतिज घटक अपरिवर्तित रहता है।

A

दोनों कथन I और II सत्य है, और कथन II कथन I की सत्य व्याख्या है।

B

दोनों कथन I और II सत्य है, लेकिन कथन II कथन I की सत्य व्याख्या नहीं है।

C

कथन I सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।

D

कथन I असत्य है, लेकिन कथन II सत्य है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


बल एक सदिश राशि है। इस प्रकार यदि बल, पिण्ड के वेग के समान्तर नहीं है, लेकिन इसके साथ कुछ कोण बनाता है, तो यह बल की दिशा के अनुदिश वेग के घटकों को परिवर्तित करता है।
वेग का घटक, बल के अभिलम्बवत् अपरिवर्तित रहता है अर्थात् प्रक्षेप्य गति में वेग का क्षैतिज घटक ऊर्ध्वाधर गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव के अनुसार परिवर्तित नहीं होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions