Doubtnut Promotions Sticky

किसी बल्ब पर 200V-100W अंकित है। इस बल्ब का प्रतिरोध कितना होगा? यदि ऐसे 5 बल्ब, 4 घंटे के लिए कार्य करें तो कितनी विद्युत ऊर्जा की खपत होगी? 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से लगने वाले खर्च की गणना करें।

Text Solution
Verified by Experts

एक बल्ब पर 2000 और 100W लिखा है। इसका अर्थ यह है कि उस बल्ब को यदि 200V के विभवान्तर पर जलाया जाय तो उसकी विद्युत् शक्ति 100W होगी अर्थात् बल्ब को 200V पर जलायें तो 1 सेकण्ड में 100W जूल विद्युत् ऊर्जा खर्च होगी।
यहाँ विद्युत् शक्ति (P) = 100W, विभव (V) = 200V
प्रतिरोध (R) = ?
सूत्र P=V2R से,
100=(200)2R
R=40000100=400Ω
अत: बल्ब का प्रतिरोध R=400Ω होगा।
अब 100 वॉट के 5 बल्ब को 4 घण्टे तक जलाने पर खर्च
ऊर्जा =100×5×41000=2000100kWh=2kWh
या = 2 यूनिट
1 kWh या 1 यूनिट का मूल्य = 50 पैसे = 0.5 रु.
2 kWh या 2 यूनिट का मूल्य =2×0.5=1 रु.

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions