Doubtnut Promotions Sticky

किन्हीं एक पर निबंध लिखें।
हमारा राष्ट्रीय पर्व

Text Solution
Verified by Experts

15 अगस्त, 1947 ई. को हमारा देश आजाद हुआ था। 200 वर्षों की अंग्रेजों की दासता की जंजीरें तोड़कर हमारा देश आजाद हुआ था। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। यह आजादी फोकट में नहीं मिलो वरन् इसके लिए हमारे देश के नौनिहाल हँसते-हँसते फाँसी के फंदों को चूम लिया। सत्याग्रही लाठी, गोली खाए, कठोर कारागार में अपना जीवन गुजारा तब विवश होकर अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। प्रति वर्ष 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस के रूप में सम्पूर्ण देश में यह पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराया जाता है। 15 अगस्त को प्रात:लाल किले की प्राची से ध्वजारोहरण करने के उपरान्त प्रधानमन्त्री राष्ट्र को सम्बोधित करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म-दिवस भी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869ई. को हुआ था। अहिंसा, सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आन्दोलन से गाँधीजी ने अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया। राष्ट्र एवं दीन-हीनों की सेवा में उन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। प्रतिवर्ष सम्पूर्ण राष्ट्र उनके त्याग, तपस्या एवं बलिदान के लिए उनके जन्म दिवस पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। गणतन्त्र दिवस हमारा तीसरा राष्ट्रीय पर्व है। यह प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन अत्यन्त उत्साह के साथ मनाया जाता है। 26 ,जनवरी, 1950 ई. को देश को सम्प्रभुतासम्पन्न स्वतन्त्र गणराज्य बनाने के लिए नए संविधान को लागू करने की घोषणा की गई थी। इसलिए प्रतिवर्ष इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं। इस दिन भारत के राष्ट्रपति परम्परानुसार दिल्ली के विजय चौक पर पधारते हैं। सेना के तीनों अंगों का निरीक्षण करने तथा ध्वजारोहण के पश्चात् उन्हें तोपों की सलामी दी जाती है। सैनिक .आयुधों का प्रदर्शन किया जाता है। प्रत्येक प्रान्त की राजधानी में भी यह दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। परेड की सलामी प्रदेश के राज्यपाल लेते हैं। राष्ट्रीय पर्व से राष्ट्रीय जीवन में नई चेतना उत्पन्न होती है। राष्ट्र के प्रति देश के नागरिकों में त्याग और प्रेम की भावना जाग्रत होती है। राष्ट्र-प्रेम की भावना से लोग ओत-प्रोत हो जाते हैं। राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है। राष्ट्रीय पर्व से हमें अपने देश के गौरव का पता चलता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions