Doubtnut Promotions Sticky

किसी निश्चित दिशा में गतिशील कण के लिए चाल - समय ग्राफ (speed - time graph ) चित्र 1.3 - 10 में प्रदर्शित है। समान समयांतराल 1,2 ,3 में किस अंतराल में माध्य त्वरण का परिमाण अधिकतम होगा ? किस अंतराल में माध्य चाल (v) अधिकतम होगी ? धनात्मक दिशा (positive direction) को गति की निश्चित दिशा मानते हुए तीनो अंतरालों में v तथा a के चिह्न बताएँ A, B, C तथा D बिंदुओं पर त्वरण क्या होंगे ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

माध्य त्वरण = (वेग - परिवर्तन) / समयांतराल =ΔvΔt
तीनो क्षेत्रों में क्षेत्र 2 के लिए Δv अधिकतम है, अतः यहाँ माध्य त्वरण भी महत्तम होगा
माध्य चाल = तय कि गई कुल दुरी / समयांतराल
= छायांकित क्षेत्रफल / समयांतराल ( चाल - समय ग्राफ में निहित क्षेत्रफल से कुल विस्थापन प्राप्त होता है। )
चित्र 1.3 - 10 से क्षेत्र 3 के लिए माध्य चाल महत्तम होगी
समयांतराल 1 के लिए : वेग v की दिशा - धनात्मक
त्वरण a की दिशा - धनात्मक
समयांतराल 2 के लिए : वेग v की दिशा - धनात्मक
त्वरण a की दिशा - ऋणात्मक
समयांतराल 3 के लिए : वेग v की दिशा - धनात्मक
त्वरण a की दिशा - धनात्मक
A, B, C तथा D सभी बिंदुओं के लिए ग्राफ की ढाल अर्थात त्वरण शून्य है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions

Similar Questions