Doubtnut Promotions Sticky

ग्रिफिथ ने किस प्रयोग से सिद्ध किया कि DNA ही आनुवंशिक पदार्थ है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) रूपान्तरण वह परिघटना है जिसके द्वारा, जब किसी एक कोशिका में पृथक् किए गए DNA को किसी अन्य प्रकार की कोशिका में निवेशित कराया जाता है तो पहले DNA के गुण दूसरे प्रकार के DNA में स्थानान्तरित हो जाते हैं, जिसे रूपान्तरण कहते हैं।
(ii) ग्रिफिथ ने रूपान्तरण के सिद्धांत का अध्ययन स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनी में किया।
(iii) जीवाणु के दो प्रभेद पाए जाते हैं। पहला जो चिकनी निवह बनाता है और म्यूकस आवरण से घिरा होता है, S-प्रभेद कहलाता है। दूसरा अनियमित खुरदरी निवह बनाता है जिस प्रश पर सम्पुट नहीं होता R-प्रभेद कहलाता है जब इन्हें उपयुक्त माध्यम पर पेट्री डिश में उगाया जाता है।
(iv) ग्रिफिथ ने प्रत्येक को पृथक्-पृथक् चूहे में प्रवेश कराके दोनों की उग्रता का परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि केवल S-प्रभेद रोग उत्पन्न करता है वह रोगकारक उन था। R-प्रभेद रोग उत्पन्न नहीं करता है वह अनुग्र था। जब ताप मृत S-प्रभेद एवं जीवित R-प्रभेद का मिश्रण बनाकर चूहे में प्रवेश कराया गया तो चूहे में रोग उत्पन्न हो गया। प्रवेशित किए गए चूहे के रक्त में -प्रभेद की जीवित कोशिकाएँ पाई गयीं।
ग्रिफिथ ने रूपान्तरण सिद्धांत प्रतिपादित किया कि S-प्रभेद की मृत कोशिकाओं से एक रासायनिक पदार्थ उत्पन्न होता प्रश्न है जो R-प्रभेद को S-प्रभेद में रूपान्तरित कर देता है और जिससे चिकना पॉलीसेकैराइड आवरण बनता है और उग्र प्रभेद बन जाता है। यह एक स्थाई आनुवंशिक परिवर्तन था।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions