Doubtnut Promotions Sticky

मेसेल्सन एवं स्टाल के प्रयोग में नाइट्रोजन के भारी समस्थानिक के महत्व को समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) मेसेल्सन एवं स्टाल ने यह सिद्ध करने के लिए कि DNA प्रतिकृतिकण अर्द्धसंरक्षी होता है, ई.कोलाई पर अपने प्रयोग किए। 15N का उपयोग DNA प्रतिकृतिकरण की अर्द्धसंरक्षी प्रकृति जानने में सहायता करता है।
(ii) उन्होंने सर्वप्रथम ई.कोलाई जीवाणुओं को नई पीढ़ियों तक 15NH4Cl युक्त माध्यम (जिसमें 15N नाइट्रोजन का भारी समस्थानिक था) पर उगाया। तत्पश्चात् उन्होंने कोशिकाओं को सामान्य 14NH4Cl माध्यम (जिसमें 14N नाइट्रोजन का हल्का समस्थानिक था) पर उगाया और उन्होंने विभिन्न समयान्तरालों पर विभाजित होती हुई कोशिकाओं के सैम्पल को देखा।
(iii) पृथक्करित DNA को सेन्ट्रीफ्यूज किया और उनके घनत्वों का मापन किया। 15N माध्यम से 14N माध्यम पर स्थानान्तरण की प्रथम पीढ़ी के पश्चात् पृथक् किए गए DNA (अर्थात 20 मिनट बाद ई. कोलाई प्रत्येक 20 मिनट में विभाजन करता है) में एक मध्यवर्ती संकर घनत्व (अर्थात् भारी एवं हल्के नाइट्रोजन) पाया गया। जिससे सिद्ध होता है कि DNA की प्रतिकृति अर्द्धसंरक्षी होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions