Doubtnut Promotions Sticky

भले ही एक लक्षण मल्टीपल एलीलिज्म प्रदर्शित करता है, जबकि एक व्यष्टि में उस लक्षण के लिए केवल दो एलील्स ही होंगे, क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) बहुविकल्पी (multiple alleles), एक जीन के अनेक रूप हैं जो समान जीन स्थल पर स्थित होते हैं किन्तु किसी एक जीव के जीनपूल में विभिन्न जीवों में वितरित होते हैं, जो केवल दो युग्म विकल्पियों का वहन करते हैं और युग्मक में केवल एक एलील होता है।
(ii) बहुविकल्पता के बावजूद एक व्यष्टि में केवल दो युग्मविकल्पी होंगे क्योंकि वह व्यष्टि युग्मनज से विकसित होता है जो एक शुक्राणु (पिता के गुणसूत्रों में एक सेट, n का वहन करता है) तथा अण्डाणु (माता के गुणसूत्रों के एक सेट n, का वहन करता है) के संयोजन से उत्पन्न होता है। शुक्राणु तथा अण्डाणु में प्रत्येक लक्षण के लिए एक जीन (एलील) होता है। जब तक जाइगोट द्विगुणित हो जाता है तो प्रत्येक लक्षण के लिए दो एलील हो जाते हैं। यह एलील की अधिकतम संख्या है जो किसी व्यष्टि में हो सकती है। उदाहरण- रक्त समूह के जीन्स।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions